अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मानिकचौरी में भक्त माता कर्मा जयंती का भव्य आयोजन, कलश यात्रा व महाआरती से गूंजा माहौल

सेलुद। तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत इकाई साहू समाज मानिकचौरी में भक्त माता कर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके पश्चात ग्रामीण साहू समाज द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल पर भक्त माता कर्मा की महाआरती संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर उपस्थित रहीं। प्रमुख अतिथि के रूप में तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्रीय अध्यक्ष राम नारायण साहू ने की।

विशेष अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, तहसील साहू संघ पाटन के उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू एवं विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष टेसराम साहू, उपाध्यक्ष आरती साहू, एकता साहू सभापति जनपद पंचायत धमधा,पुर्व जनपद संध्या वर्मा, तथा ग्राम पंचायत बोहारडीह मानिकचौरी के सरपंच महेश साहू, समाज सेवी कृष्णा साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने बताया कि आगामी 25 एवं 26 अप्रैल को ग्राम भरर में भक्त माता कर्मा की 1010 वीं विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने सामाजिक एकता पर बल देते हुए समाज को संगठित रहकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने सभी को अपने धर्म के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश भी दिया।

तहसील साहू संघ पाटन के संगठन सचिव सुरेंद्र साहू ने समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त रहकर शिक्षा एवं रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया, जिससे समाज मजबूत बन सके।

अन्य वक्ताओं ने भी समाज में बढ़ते धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने पर जोर दिया और इसे गंभीर चिंतन का विषय बताया।

कार्यक्रम का सफल संचालन युमन साहू ने किया।इस अवसर पर इकाई साहू समाज सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!