अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्गानगर में कर्मा जयंती महोत्सव सम्पन्न, समाजिक एकता पर दिया जोर

अम्लेश्वर। तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत स्थानीय साहू समाज अम्लेश्वर दुर्गानगर द्वारा कर्मा जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तम साहू ने की, जबकि मंच संचालन सत्तू साहू द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में विमल साहू तथा महिला उपाध्यक्ष के रूप में तारामती साहू सक्रिय रहीं। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देव कुमार साहू ने निभाई। संगठन सचिव चेतन राम साहू एवं प्रचार सचिव मुनेश्वर साहू ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गायत्री साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रिय साहू संघ झीट रहीं। अध्यक्षता सुख देव साहू उपाध्यक्ष द्वारा की गई। विशेष अतिथि के रूप में कल्याण साहू (पुर्व अध्यक्ष), रामाधार साहू (तहसील प्रतिनिधि), मधुकांता साहू (महिला उपाध्यक्ष), हेमलता साहू (महिला संगठन सचिव), टीका राम साहू (सचिव), ओमप्रकाश साहू (संगठन सचिव),राधेश्याम साहू (कोषाध्यक्ष), शिवराम साहू (अध्यक्ष—भोथली) एवं गोविंद साहू (लोक गायक) करन साहू पत्रकार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं युवा पीढ़ी को संगठित करने पर विशेष जोर दिया गया। लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन करते रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!