नगर पंचायत पाटन में शिकायत एवं सुझाव पेटी की शुरुआत, अब आम नागरिक सीधे रख सकेंगे अपनी बात
पाटन। नगर पंचायत पाटन कार्यालय में नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शिकायत एवं सुझाव पेटी की व्यवस्था शुरू की गई है। अब नगर के सभी नागरिक अपनी किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या सुझाव लिखित रूप में पेटी में डाल सकेंगे। प्राप्त सभी शिकायतों एवं सुझावों का संज्ञान लेकर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह पेटी सप्ताह में एक दिन खोली जाएगी, जिसमें प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर डीह में 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन, पंडित कामता प्रसाद शरण होंगे कथा वाचक
नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है। शिकायत एवं सुझाव पेटी के माध्यम से अब हर नागरिक अपनी बात सीधे हम तक पहुंचा सकेगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्यवाही हो और समयबद्ध निराकरण किया जाएगा साथ किसी भी प्रकार के संवेदनशील शिकायतों पर शिकायकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा और कार्यवाही त्वरित की जाएगी। कुछ दिन बाद जानकारी एवं सुझाव के लिए मोबाइल एवं व्हाट्सएप सेवाओं का भी शुभारंभ होगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, सभापति जितेन्द्र निर्मलकर, सभापति देवेन्द्र ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) हेमंत वर्मा, उप अभियंता प्रवीण साहू, बाबा वर्मा, चिरंजीव देवांगन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें








