अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मुख्यमंत्री द्वारा नवीन सहकारी समिति ढौर का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों में उत्साह, चार गांव के किसानों को मिलेगा लाभ

सेलुद/पाटन।  पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ढौर में नवीन सहकारी समिति (प. क्र. 3444) का मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चार गांवों के किसान एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही।ढौर सहित अचानकपुर, चुनकट्टा, मुडपार के किसान बेचेंगे धान।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम के तैलचित्र की पूजा-अर्चना के साथ की गई। समिति के प्राधिकृत अधिकारी लक्ष्मीनारायण चंद्राकर ने नवीन समिति की जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य और किसानों को होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा संबोधन दिया गया।

कार्यक्रम में टामन साहू (प्राधिकृत अधिकारी, सेलुद), मेघा ठाकुर (सरपंच, ढौर), पंचगण—उत्तम धनकर, टामन साहू, राजकुमार मिश्रा, हरप्रसाद आडिल, भानुप्रताप साहू, रमेश देवांगन, लक्ष्मण यादव, चंपा यादव एवं केशव साहू सहित किसान एवं समिति कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन शिव साहू द्वारा किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन रोमन दास वैष्णव (सहायक समिति प्रबंधक, ढौर) द्वारा किया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!