पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी साहू ने, नव दंपत्ति को उपहार में भेंट किये बादाम की पौधे,पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
पाटन – पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वृहद रूप से काम करने वाली संस्था छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब अम्लेश्वर के महासचिव डॉ अश्वनी साहू ने पंदर निवासी डॉ सुरेंद्र मढरिया की पुत्री प्रियंका मढरिया एवं दमाद आशिष वर्मा ,टीचर कालोनी कोटा रायपुर निवासी को उनके शादी समारोह में स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए बादाम की पौधे उपहार में भेंट किये और उसे अपने आसपास अपने शादी समारोह को ,एक पौधे लगाकर यादगार बनाने के लिए उस पौधे को उपयुक्त जगह लगाने के लिए प्रोत्साहित किये l

डॉ अश्वनी ने कहा कि बादाम की पौधे जहां अपनी घनी छाया में बेहद खूबसूरत लगता है वहीं आगे चलकर उसके फल में सभी जरूरी पौष्टिक व खनिज तत्वों से भरपूर होता है, जिनके नियमित सेवन करने से हम (मनुष्य ) ,बहुत से बीमारियों से बच सकते हैं ,लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं , ज्ञात हो कि अभी तक डां अश्वनी साहू अपने समिति के माध्यम से हजारों नव दंपतियों को उपहार में बादाम की पौधे भेंट कर चुके हैं।
पौधा भेंट करने के समय छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी साहू ,डॉ हेमंत यादव ,डॉ अनुज साहू ,डां हिमांचल साहू ,डॉ सुरेश साहू, डॉ घनश्याम वर्मा , डां जयपाल साहू एवं शिव साहू उपस्थित रहे ।








