अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

फुण्डा में मनाया गया बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले व नकुल देव ढीढ़ी जयंती एवं सम्मान समारोह

देश के बहुसंख्यक विकास में भागीदारी निभाने 1850 से अब तक हक-अधिकार और न्याय के इंतजार में - विनोद कोसले संविधान विशेषज्ञ

पाटन। सतनामी आसरा पाटन एवं ग्रामवासी फुण्डा के संयुक्त तत्वावधान में 15 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले व नकुल देव ढीढ़ी जयंती एवं सम्मान समारोह मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वक्ता विनोद कोसले ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सभी भारतीयों के हितचिंतक थे तथा देश के बहुसंख्यक आबादी विकास में भागीदारी निभाने 1850 से अब तक हक-अधिकार और न्याय के इंतजार में हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि देश के सभी वर्गों के समुचित विकास के लिए आरक्षण समाजवाद समता सम्मान व न्याय जरूरी है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए डॉ भूपेन्द्र कुलदीप कुलसचिव हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर व ज्योतिबा फुले के जीवन से प्रेरित होकर अपने बच्चों को शिक्षा के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करते हुए समाज में बंधुत्व के साथ राष्ट्र के विकास में भागीदारी निभाएं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण हेतु प्रथम जेल सत्याग्रही व गुरू घासीदास जयंती के जन्मदाता संत नकुल देव ढीढ़ी के योगदान को भी अतिथि वक्ताओं ने स-सम्मान याद किया गया।

इस दौरान शिक्षा के माध्यम से अधिकारी व नवोदय विद्यालय बोरई में चयनित होने वाले बच्चों व उनके पालकों को भी पाटन विकासखण्ड को गौरवान्वित करने के लिए सम्मानित किया गया।साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान के प्रस्तावना वाचन से किया गया।

इस दौरान संविधान विशेषज्ञ विनोद कुमार कोसले द्वारा संविधान के विभिन्न पहलुओं पर महापुरुषों के विचारों, संविधान के प्रावधान, सुप्रीम कोर्ट – हाई कोर्ट के जजमेंट,कार्य पालिका की भूमिका व जमीनी स्तर पर हकीकत से रूबरू कराते हुए तथ्यों के आधार पर शोध पुस्तिका – *न्याय का इंतजार* का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के आसंदी पर देवेंद्र चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य पाटन, श्रीमती उषा सोने जिला पंचायत सदस्य धमधा, आनंद बघेल जनपद सदस्य, कुलेश्वर रोशन वर्मा सरपंच थे। साथ ही इस दौरान देवादास बंजारे स्मृति सम्मानित अमोलदास टंडन, पूर्व अनुसूचित जाति प्राधिकरण सदस्य दिनेश टंडन,सांवत राम बांधे,ओम टंडन, राजेन्द्र मारकण्डे, सीताराम वर्मा, शिक्षक जागेश्वर चन्द्राकर, अंकेश महिपाल, अमित चन्द्राकर, स्वाति मारकण्डे, पीएचडी शोधार्थी शुभम बंजारे, योग एवं आयुर्वेदाचार्य आदित्य टंडन, समाजसेवी शीतल कोठारी, पत्रकार संतोष देवांगन,मूशन घृतलहरे,टुम्मन जोशी, जीवन घृतलहरे, संतोषी तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!