अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत झीट में सराहनीय पहल: 10 वर्षों से चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा, शांतिपूर्ण ढंग से हटाया

अम्लेश्वर/पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत झीट में नवाचार और आपसी सामंजस्य का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। ग्राम पंचायत और ग्राम विकास समिति के संयुक्त सहयोग से ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रूपेंद्र राजू साहू के नेतृत्व में लगभग 10 वर्षों से चारागाह की करीब 9 एकड़ भूमि पर चला आ रहा अवैध कब्जा शांतिपूर्ण तरीके से मुक्त कराया गया।

विशेष बात यह रही कि इस कार्य में न तो एसडीएम, न तहसीलदार और न ही पुलिस प्रशासन की आवश्यकता पड़ी। ग्राम पंचायत, बस्ती और ग्रामीणों के आपसी समन्वय से बिना किसी तनाव के यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पहल की चर्चा पूरे गांव के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी हो रही है।

मीडिया से चर्चा करते हुए सरपंच रूपेंद्र राजू साहू ने बताया कि लगभग 9 एकड़ चारागाह भूमि पर पिछले 10 वर्षों से अवैध कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा था। पंचायत प्रस्ताव एवं बस्ती के प्रस्ताव के माध्यम से आपसी सहमति बनाकर उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सहयोग और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके कारण बिना किसी विवाद के कब्जा हटाया जा सका।

सरपंच ने आगे कहा कि यदि पंचायत और बस्ती इसी प्रकार समन्वय बनाकर कार्य करें तो बड़े से बड़ा कार्य भी सरलता से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा हटाने की यह सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है और यह साबित करती है कि सभी मिलकर चलें तो गांव का विकास कभी नहीं रुक सकता।चारागाह भूमि मुक्त होने से अब गांव के मवेशियों को पर्याप्त चारा उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही भविष्य में किसी भी सार्वजनिक निर्माण कार्य के लिए भी पर्याप्त भूमि सुरक्षित हो गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!