शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कौही के विद्यार्थियों ने रचा उत्कृष्ट परिणाम का इतिहास, आठवी में गीतांजली और पांचवी में जागृत रहे प्रथम स्थान पर

कौही,रानीतराई। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कौही के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 8वीं में छात्रा गीतांजलि साहू पिता श्री पुरुषोत्तम साहू ने 91.67% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 5वीं में जागृत ने 83% अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
कक्षा 8वीं के कुल 10 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें प्रमुख रूप से—



टूमेश साहू (88.33%), खुशी निर्मलकर (87%), वेदप्रकाश निषाद (86.5%), डामिन (85.83%), नम्रता (84.5%), सिमरन देवांगन (84.33%), डेविड साहू (84.17%), जया धनकर (84%) एवं रूपेन्द्र निषाद (81%) शामिल हैं।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शाला परिवार द्वारा हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधान पाठक श्री मोहन लाल देवांगन, शिक्षकगण—तुलसिंह ठाकुर, नुपुर शर्मा, राजेश यादव, टेमन निषाद, जितेंद्र कुमार जायसवाल, महेंद्र कुमार मनहारे, शालिनी साहू सहित ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक—सरपंच श्रीमती लीना साहू, हेमू सोनकर, धनेश्वर देवांगन, बुद्धदेव साहू, उकेश साहू, सुरेश कुमार साहू एवं ममता साहू ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है।



