अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अम्लेश्वर पालिका में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप पर कब चलेगी बुल्डोजर, विपक्ष के बाद सत्ता पक्ष के पार्षद ने भी की कार्यवाही की मांग

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अंबलेश्वर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जा और निर्माण कार्य को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। वार्ड पार्षद डॉ. आलोक पाल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

शिकायत पत्र के अनुसार, वार्ड क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर बाउंड्री वॉल निर्माण तथा मिट्टी भराई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी बताई गई है और लोगों द्वारा लगातार विरोध किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने का आरोप लगाया गया है।

पार्षद ने अपने पत्र में कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मौके पर जांच कर तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने तथा नियमों के तहत अवैध निर्माण हटाने की मांग की है।

डॉ. आलोक पाल ने कहा कि शासकीय भूमि की सुरक्षा और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!