तहसील निषाद समाज ने किया सम्मान,12वीं में 95 प्रतिशत अंक लाकर तान्या निषाद बनी समाज की गौरव
पाटन। पाटन तहसील निषाद समाज के पदाधिकारियों ने ग्राम बोरेंदा पहुंचकर प्रतिभाशाली छात्रा तान्या निषाद का सम्मान किया। तान्या ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता तथा समाज का नाम गौरवान्वित किया है। विशेष बात यह रही कि उन्होंने गणित विषय में बिना किसी कोचिंग के यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। बड़ी बात यह कि उक्त उत्कृष्ट अंक उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसरा में अध्ययन कर हासिल की।
तान्या निषाद की इस उपलब्धि पर पाटन तहसील निषाद समाज के अध्यक्ष देवकुमार निषाद के मार्गदर्शन में उनका तथा उनके माता-पिता का श्रीफल, बुके एवं 2001 रुपये नगद राशि देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने तान्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।



सम्मान कार्यक्रम में अध्यक्ष देवकुमार निषाद, उपाध्यक्ष युवराज निषाद, सचिव मानसिंह नाविक, अंकेक्षक चोवा राम निषाद, मीडिया प्रभारी केजुराम निषाद, बी.आर. बिनायक, बलराम निषाद तथा भुनेश्वर निषाद सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।



