अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

 प्रमुख सचिव एवं कलेक्टर दुर्ग ने पीएम श्री सेजस कुम्हारी का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना

कुम्हारी। पीएम श्री सेजस कुम्हारी में प्रमुख सचिव आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग श्री सोनमणि वोरा एवं जिलाधीश (कलेक्टर) दुर्ग श्री अभिजीत सिंह द्वारा आज 12 मई को विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर उनके साथ श्री अरविंद मिश्रा (DEO दुर्ग), श्री शशि भूषण शर्मा (APC समग्र शिक्षा), श्री अथर्व शर्मा (BEO), श्री विनोद सिन्हा (DMC दुर्ग), श्री कैलाश साहू (ABEO), एसडीएम राजपूत सर एवं श्री नेतराम चंद्राकर (CMO कुम्हारी) उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विद्यालय के सभी विभागों का अवलोकन किया गया। उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, अटल लैब, स्पोर्ट्स रूम एवं सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। प्राथमिक विभाग में संचालित “जादुई पिटारा” गतिविधियों तथा मिडिल विभाग में स्मार्ट क्लास के माध्यम से कराए जा रहे शिक्षण कार्य को देखकर अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं विद्यार्थियों से संवाद भी किया।

अधिकारियों ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की। कक्षा 12वीं की छात्रा कु. रिया साहू ने राज्य स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी देवांगन ने जिला स्तर पर आठवां स्थान अर्जित किया। कक्षा 8वीं में पायल रजानी एवं नैतिक आमटे ने संकुल स्तर पर क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 5वीं की छात्रा शिवानी पटेला प्रथम स्थान पर रही, जबकि भव्या साहू एवं रूपाली साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को सराहनीय बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!