जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर मंथन तेज, देखिए संभावित उम्मीदवारों के नाम सिर्फ cgkegoth.com पर
Indian National Congress के संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू
अम्लेश्वर पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही क्षेत्र में संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी की ओर से संभावित दावेदारों में मोहन सिंगौर, घनश्याम साहू, संदीप निर्मल (सांकरा निवासी), पाहंदा (अ) से भरत वर्मा, अमित ठाकुर तथा अनिल सरसिहा के नाम चर्चा में हैं। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच इन नामों को लेकर लगातार मंथन और चर्चाएं जारी हैं। चर्चा यह भी है कि दिवंगत आत्मा शैलेश साहू के परिवार से भी हो सकता है उम्मीदवार।



बताया जा रहा है कि पार्टी संगठन जीत की संभावना और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। अब सभी की नजर कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है।



