पाटन जनपद उपचुनाव : भाजपा में तीन दावेदारों के नामों की चर्चा तेज, प्रबल दावेदारो में दो नाम
अम्लेश्वर-पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 के उपचुनाव को लेकर भाजपा संगठन में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी के भीतर फिलहाल तीन नामों की चर्चा प्रमुखता से चल रही है। तीनों संभावित दावेदारों ने अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर के समक्ष चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए आवेदन भी सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेंद्र साहू, बूथ अध्यक्ष एवं स्थानीय कार्यकर्ता मनहरण सिंगौर तथा भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र गायकवाड ने जनपद उपचुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। तीनों नेताओं ने पार्टी संगठन को आवेदन देकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है, जिस पर संगठन स्तर पर विचार-विमर्श जारी है।



भाजपा संगठन के भीतर फिलहाल सुरेंद्र साहू का नाम प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आ रहा है।जो पाहंदा (अ) के निवासी है।श्री साहू ने पिछले चुनाव में भी दावेदारी पेश किया था लेकिन पार्टी ने उन्हे बैठाया था,इस लिए अभी सबसे आगे चल रहें है। वहीं मनहरण सिंगौर और नरेंद्र गायकवाड के नामों की भी चर्चा संगठन में बनी हुई है।जो ग्राम सांकरा के निवासी हैं।
अब पार्टी किसे अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। हालांकि संगठन के भीतर इस बात की चर्चा है कि भाजपा जीत की संभावना को ध्यान में रखते हुए मजबूत और सर्वमान्य उम्मीदवार पर दांव लगाएगी।



