अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा ने सुरेंद्र साहू को बनाया जनपद सदस्य उपचुनाव का अधिकृत प्रत्याशी, स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पाटन-अमलेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 के उपचुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने जा रही है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 01 जून को मतदान तथा 04 जून को मतगणना होगी।

भारतीय जनता पार्टी ने जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 के उपचुनाव हेतु अपने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में युवा भाजपा नेता सुरेंद्र साहू के नाम की घोषणा की है। सुरेंद्र साहू ग्राम पाहंदा (अ) के निवासी हैं। उनके नाम पर जिला भाजपा कोर कमेटी की सहमति के बाद मुहर लगी है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अपने लेटरपैड के माध्यम से अधिकृत जानकारी जारी की है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

सुरेंद्र साहू के नाम की घोषणा होते ही सांकरा एवं पाहंदा (अ) सहित पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प व्यक्त किया है। वहीं अमलेश्वर भाजपा मंडल में भी खुशी की लहर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!