अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में प्रवेश मार्गदर्शन हेतु हेल्प डेस्क स्थापित, शाकाहार पर परिचर्चा एवं शॉर्ट रील प्रस्तुतीकरण आयोजित

पाटन। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल के मार्गदर्शन में बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु हेल्प डेस्क एवं काउंसलिंग यूनिट की स्थापना की गई है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के नियमों, प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन तथा परीक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है।

महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक अपने-अपने संकायों में विद्यार्थियों एवं पालकों को प्रवेश संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी तथा विद्यार्थी किसी भी प्रकार की समस्या या संदेह के समाधान हेतु हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकेंगे।

प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्धि तथा ड्रॉपआउट कम करने के उद्देश्य से इस सहायता डेस्क की स्थापना की गई है। समिति में विज्ञान संकाय से मनीष साहू, कला संकाय से प्रियम वैष्णव एवं वाणिज्य संकाय से चेतना सोनी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

इसी अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत “रिच वेगन” कार्यक्रम के माध्यम से शाकाहार अपनाने के लाभों पर परिचर्चा आयोजित की गई। विद्यार्थियों को शाकाहार के प्रति प्रेरित करते हुए बताया गया कि इससे स्वास्थ्य संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण तथा अहिंसा को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा शाकाहार विषय पर शॉर्ट रील बनाकर प्रस्तुतीकरण भी किया गया, जिसमें उन्होंने रचनात्मक तरीके से शाकाहार के महत्व को प्रदर्शित किया।

परिचर्चा में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कुमारी श्वेता मारकंडे को प्रथम एवं कुमारी शालिनी को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। दोनों छात्राओं ने पृथ्वी पर उपलब्ध शाकाहारी संसाधनों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को शाकाहार अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए इसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व पर प्रकाश डाला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!