अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सुशासन तिहार-2026″: उतई में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, विधायक ललित चंद्राकर ने विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण

सुशासन तिहार को हम केवल औपचारिकता न बनाएं, बल्कि इसे जनता के विश्वास का प्रतीक बनाएं... जो भी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही बरतेगा, आम जनता को बार-बार घुमाएगा, उसके ऊपर उचित कार्यवाही होगी" — विधायक ललित चंद्राकर

उतई, दुर्ग, 16।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन स्थापित करने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत आज नगर पंचायत उतई कार्यालय परिसर में वृहद जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

विधायक ललित चंद्राकर ने शिविर में लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग सहित सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली एवं निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा में पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जाए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

श्री चंद्राकर ने कहा कि सुशासन का मतलब है जनता को राहत देना। जब एक गरीब हितग्राही का राशन कार्ड, पेंशन या आयुष्मान कार्ड तत्काल बनता है, जब किसान की समस्या का समाधान मौके पर होता है, तभी मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार को हम केवल औपचारिकता न बनाएं, बल्कि इसे जनता के विश्वास का प्रतीक बनाएं। जो भी अधिकारी इस कार्य में लापरवाही बरतेगा, अपने काम को नहीं करेगा, जनता को बार-बार घुमाएगा, उसके ऊपर कार्यवाही होगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

अपने उद्बोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूर्ण कर लिया गया है और उनकी मंशा के अनुरूप आज प्रदेश में अनवरत विकास कार्य हो रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में विकास की गति दोगुनी हुई है। उतई नगर पंचायत क्षेत्र में भी कई विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं और अनेक कार्यों की स्वीकृति मिल गई है। सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन जैसे बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है। आगे भी उतई के चहुंमुखी विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हर वार्ड, हर गली तक विकास पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से विष्णु सरकार जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे।

गर्भवती महिलाओं को किया सम्मानित:

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं श्रीमती नीलम मंडावी, श्रीमती बिना गोस्वामी एवं श्रीमती खेमिन साहू को सुपोषण आहार युक्त “गर्भवती टोकरी” भेंट की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ माता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है और प्रदेश सरकार जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को लेकर अत्यंत संवेदनशील है।

शिविर में प्रमुख रूप से जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह, नगर पंचायत उतई अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती नरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, एसडीएम हरिवंश मिरी, तहसीलदार दिवान, सभापति सोनू राजपूत, मंडल महामंत्री चंदू देवांगन, उतई सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा सहित पार्षदगण सतीश चंद्राकर, भीमसेन सिन्हा, खूबीराम साहू, श्रीमती अनिता गढ़े, श्रीमती लता सोनवानी, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्रीमती सुनीता चंद्राकर, शिव ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता रुपेश पारख, सांसद प्रतिनिधि सुश्री ममता चंद्राकर, श्रीमती रंजना चंद्राकर, श्री सोहन रिगरी, मोतिम ठाकुर, ओपी चंद्राकर, बृजमोहन साहू,  गिरिश सहित लोक निर्माण, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं अन्य विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में विधायक श्री चंद्राकर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे शिविर में आकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं एवं शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!