अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सिपकोन्हा माइनर नहर में घटिया सीमेंटीकरण, जगह-जगह उभरी दरारें, किया जा रहा है लीपा पोती, विभाग है मौन

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिपकोन्हा माइनर नहर नाली में कराए गए सीमेंटीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। निर्माण कार्य में अनियमितता और गुणवत्ता विहीन सामग्री उपयोग किए जाने के आरोप लग रहे हैं। नहर में कई स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं, जिन्हें लीपापोती कर बंद करने की कोशिश की गई, लेकिन इसके बावजूद दरारें साफ दिखाई दे रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनपुर से भनसुली पहुंच मार्ग तक सिपकोन्हा माइनर नहर में जगह-जगह दरारें देखी जा सकती हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग पूरे मामले पर मौन साधे हुए है और अब तक किसी प्रकार की जांच या सुधार कार्य नहीं कराया गया है।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषी ठेकेदार एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!