Uncategorizedअमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रोजगार गारंटी कार्य स्थल पहुंचे सभापति प्रणव शर्मा, ग्रामीणों से की मुलाकात

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा ने अपने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करगा के आश्रित ग्राम गभरा स्थित तालाब में संचालित रोजगार गारंटी कार्य स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं एवं मांगों को पेड़ के नीचे बैठकर गंभीरता से सुना।

सभापति श्री शर्मा ने ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में संचालित “सुशासन तिहार” शिविर की जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जो लोग पूर्व में आवेदन करने से वंचित रह गए हैं, वे अपनी मांग एवं शिकायतों का आवेदन सादे कागज में तैयार कर जमा कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उन्होंने ग्रामीणों को प्राप्त आवेदनों को आगामी सुशासन तिहार शिविर में जमा करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने रोजगार गारंटी कार्यों को लेकर अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं भी सभापति के समक्ष रखीं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!