“अपना बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत शक्तिकेंद्र 05 में बूथ स्तरीय बैठक संपन्न
चरोदा, 31 मई 2026। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा अंतर्गत शक्तिकेंद्र क्रमांक-05, वार्ड क्रमांक-07 (विश्व बैंक कॉलोनी, घासीदास नगर एवं शांति नगर) में “अपना बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत बूथ क्रमांक 215, 216, 217 एवं 218 की बूथ स्तरीय बैठक रविवार, 31 मई 2026 को संयोजक विजय कोइरी के निवास स्थान पर संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी श्री राम कुमार साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सह-संयोजक नरोत्तम गेंडे, मोकेश्वर प्रसाद वर्मा (संयोजक वार्ड 17), भूपेन्द्र यादव (बूथ अध्यक्ष 215), महेश राहगड़ाले (अध्यक्ष 217), जय कोइरी (अध्यक्ष 216), थलेश साहू (सचिव), हेमंत पटेल (सचिव), राजेश सेन (पन्ना प्रमुख), अरुण बाई (युवा प्रमुख), हेमंत सेन (सामाजिक प्रमुख), हितेश चंद्राकर (युवा प्रमुख), बिन्दु सहानी (महिला प्रमुख), संतोष चंद्राकर (6 कार्यक्रम प्रमुख), रमना राव (सामाजिक प्रमुख 216), अजय कोइरी (बी.एल.) तथा रितेश झा (बूथ सचिव 216) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रभारी राम कुमार साहू ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश से लेकर प्रदेश तक विकास की गंगा बह रही है। हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्रत्येक योजना जनभावनाओं के अनुरूप “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को साकार कर रही है।
उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को संगठित होकर अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करना होगा, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त बूथ कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।






