मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर लगाएं मुहर, झोपड़ी छाप को भारी मतों से जिताएं : सुरेंद्र साहू
पाटन, अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र साहू ने क्षेत्र की जनता से झोपड़ी छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।
सुरेंद्र साहू ने मतदाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए भाजपा को समर्थन देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समृद्ध पाहंदा और सांकरा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन पर भरोसा जताते हुए झोपड़ी छाप पर मुहर लगाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए जनता का आशीर्वाद जरूरी है।
सुरेंद्र साहू ने सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर झोपड़ी छाप पर मुहर लगाकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।






