अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तरीघाट के दो युवकों का अग्निवीर में चयन, ग्राम पंचायत ने किया सम्मान

पाटन। पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत तरीघाट के लिए गौरव का क्षण तब आया, जब गांव के दो युवकों विनोद कुमार साहू (पिता भागवत साहू) एवं लकेश्वर पटेल (पिता खेमा पटेल) का चयन भारतीय सेना की अग्निवीर योजना में हुआ। चयनित युवकों का ग्राम पंचायत द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, उपसरपंच प्रकाश गिरी गोस्वामी तथा पंचगण वेदराम साहू, चेलाराम सिन्हा, सुरेश निषाद, अमेरिका सिन्हा, पार्वती यादव, रूप कुवर साहू, केशव कुमार साहू, रुक्मणी साहू, रूपेश कुमार साहू, बिना साहू, जमित साहू, शैलेंद्री सिन्हा, शीर्ष नारायण सिंह, रोहित वन गोस्वामी, उषा साहू, मनीष कुमार लहरी, कीर्ति चालक, जामेश्वरी निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के माध्यम से क्षेत्र एवं गांव के युवाओं को देश सेवा का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। इससे युवाओं को मातृभूमि की सेवा करने के साथ-साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता भी मिल रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उन्होंने कहा, “मेरे गांव के दो युवकों का अग्निवीर में चयन होने पर मुझे अत्यंत खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। लगातार पाटन क्षेत्र के युवाओं को अग्निवीर में चयनित होने का अवसर मिल रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। केंद्र सरकार की यह योजना युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है।”

सरपंच ने आगे कहा कि अग्निवीर में चयनित युवा अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को संवारने तथा अग्निवीर जैसी योजनाओं की तैयारी कर देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

ग्रामवासियों ने चयनित दोनों युवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!