अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुकानों की जांच कर खाद के अवैध भण्डारण पर करें कार्यवाही, खरीदी एवं संग्रहण केन्द्रों से 15 जून तक धान का उठाव करें सुनिश्चित /कलेक्टर

दुर्ग, 04 जून 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि, सहकारिता, मार्कफेड, नान, खाद्य एवं सीसीबी के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में खाद एवं बीज उपलब्धता की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता पर्याप्त है। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत किसान खाद व बीज का अग्रीम उठाव कर रहे हैं। जिले की समितियों में खाद बीज भंडारण एवं वितरण की मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि समितियों में किसानों को खाद का वितरण समय पर हो यह सुनिश्चित किया जाए। किसानों को उपलब्ध कराए गए खाद के अलावा आवश्यकता के मुताबिक वैकल्पिक खाद नैनो युरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग हेतु कृषकों को प्रेरित किया जाए। नील हरित काई एवं हरित खाद ढेंचा के संबंध में भी किसानों को अवगत कराया जाए। कलेक्टर ने कहा कि खाद का अवैध भण्डारण एवं कालाबाजारी ना हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। जांच टीम गठित कर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में खरीफ 2026 हेतु कुल 67880 मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में सहकारी एवं निजी क्षेत्र को मिलाकर जिले में 15910 मीट्रिक टन यूरिया, 2643 मीट्रिक टन डीएपी, 2919 मीट्रिक टन एनपीके, 4544 मीट्रिक टन एमओपी तथा 6956 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फॉस्फेट कुल 32970 मीट्रिक टन उर्वरक भंडारण किया गया है एवं सेवा सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को लगातार उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। अब तक 6054 मीट्रिक टन यूरिया, 2195 मीट्रिक टन डीएपी, 2042 मीट्रिक टन एनपीके, 2016 मीट्रिक टन एमओपी तथा 3575 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फॉस्फेट कुल 15882 मि.टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है तथा वर्तमान में जिले में 9856 मीट्रिक टन यूरिया, 447 मीट्रिक टन डीएपी, 877 मीट्रिक टन एनपीके, 2528 मीट्रिक टन एमओपी तथा 3381 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फॉस्फेट कुल 17089 मि.टन उर्वरक शेष है। जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जिले में यूरिया एवं अन्य उर्वरकों का वितरण शासन के निर्देशानुसार किया जा रहा है। फसलों की अवस्थाओं के आधार पर यूरिया की आवश्यकता 3 किस्तों में होती है इसलिए दीर्घ श्रेणी के कृषकों को केवल यूरिया दो किस्तों में उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है तथा लघु श्रेणी के कृषकों को यूरिया का वितरण उनके रकबे के आधार पर एकमुश्त की जा रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इसी प्रकार जिले की सहकारी समितियों में धान एंव अन्य खरीफ फसलों के प्रमाणित बीजों का उठाव और वितरण सुचारू रूप से जारी है। वर्तमान में जिले को सहकारी क्षेत्र के लिए 29827 क्वि. प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य है। जिसके विरूद्ध 31134 क्वि. बीज की उपलब्धता है और समितियों में 17013.40 क्वि. बीज का भण्डारित किया गया है जिसमें से 11066.40 क्वि. बीज वितरण किया जा चुका है। विभाग द्वारा नकली एंव घटिया खाद-बीज की बिक्री को रोकने के लिये उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है जो निजी विक्रेताओं और समितियों की निरंतर जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कलेक्टर श्री सिंह ने धान उर्पाजन एवं संग्रहण केन्द्रों से धान के उठाव की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को 15 जून से पहले संर्पूण धान का उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी खरीदी केन्द्र में भौतिक रूप से धान नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कृषक पंजीयन के संबंध में कहा कि जिले के शत्-प्रतिशत किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने अनियमितता के कारण निरस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम को संबंधित क्षेत्र के रिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नवीन आबंटन हेतु विज्ञापन जारी करते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम श्री वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम दुर्ग ग्रामीण श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड, एसडीएम भिलाई-3/भिलाई छावनी श्री महेश राजपूत, एसडीएम दुर्ग शहर श्री उत्तम ध्रुव, उप संचालक कृषि श्री संदीप भोई, खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदोरिया, जिला विपणन अधिकारी श्री राहुल कुमार, सीसीबी दुर्ग के सीईओ श्री सुनील वर्मा, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री सतीश पाटले, जिला प्रबंधक नान श्रीमती दीपिका जायसवाल, बीज प्रबंधक श्री एस.के. बेहरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!