अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सुशासन तिहार केवल आयोजन, धरातल पर बेबस किसान – ताम्रध्वज साहू यूरिया और डीएपी की किल्लत, किसानों को हो रही भारी परेशानी

दुर्ग। प्रदेश में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले किसानों को हो रही खाद की किल्ल्त (यूरिया, डी. ए. पी.)और टोकन व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं क्षेत्र के सभी प्रमुख पदाधिकारीयों के साथ दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगपुरा, ग्राम थनौद, अंडा ग्राम कुथरेल, बोरीगारका ग्राम मंचादुर एवं नगर पंचायत उतई में सेवा सहकारी समितियों का दौराकिया , श्री साहू सहकारी समितिओं और खाद वितरण केंद्रों पर पहुंचकर समिति प्रबंधकों एवं किसानों से सीधा चर्चा किया। सोसायटी में किसानों से चर्चा के दौरान पता चला की खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण नहीं है, जिसके कारण सभी अन्नदाता तपती धूप में लंबी-लंबी लाइनों में लगने को मजबूर हैं। परेशान और बेबस किसान साथियों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है। सुशासन का दावा करने वाली भाजपा सरकार विज्ञापनों से बाहर निकले और किसानों की सुध ले। पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने का आरोप है कि राज्य के किसान बुवाई के महत्वपूर्ण समय में यूरिया और डीएपी (DAP) की किल्लत से जूझ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि भाजपा सरकार ‘सुशासन तिहार’ जैसे आयोजनों में व्यस्त है और जमीनी स्तर पर अन्नदाताओं की अनदेखी कर रही है।मैं उच्च अधिकारियों व जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि इस गंभीर समस्या पर तुरंत संज्ञान लें। इस गुत्थी को समझें कि आखिर खाद जा कहां रही है और किसान तक क्यों नहीं पहुंच रही।

कांग्रेस के वक्ताओ का कहना हैं कि एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार लगातार दावा कर रही है खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की कमी नहीं होगी. इसके बावजूद जमीनी स्तर पर छोटे किसानों को डीएपी नहीं मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं अधिकांश समितियों में आवश्यक खाद के साथ ही डी ए पी जैसे अति जरूरी खाद उबलब्ध नहीं है और कही कही कुछ कुछ खाद है भी तो सरकारी आदेश प्रति एकड़ 25 किलो डी ए पी, एक बोरा यूरिया, राखड़ , पोटास ही नाममात्र का दिया एजा रहा है इसी तरह बीज का भी समुचित भंडारण समितियों में नहीं होने से किसान बीज के लिए भटका रहे है कई समिति के सरना धान बीज करगायुक्त और अमानक वितरण की भी शिकायत किसानों ने किया है।इससे सरकारी दावों और वास्तविक व्यवस्था के बीच अंतर दिखाई दे रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस दौरा कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,पूर्व अध्यक्ष केश कला नंद कुमार सेन, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस रिवेन्द्र यादव,उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस टिकेश्वरी लाल देशमुख, महामंत्री जिला कांग्रेस योगिता चन्द्रकार, महामंत्री लक्ष्मी साहू, जनपद सदस्य झमित गायकवाड़,रविंद्र सिन्हा, कैलाश सिन्हा, ताम्रज सिन्हा, मंडल अध्यक्ष नंद कुमार साहू,देवराज चतुर्वेदी, दिवाकर गायकवाड़,धर्मेंद्र बंजारे, मुरारी देशमुख,हरेंद्र देव, तारकेश्वर चन्द्रकार,सरपंच अंडा दिग्विजय सिन्हा,रुपेश देशमुख,डॉ पिलेश्वर साहू जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी,गीता महानन्द, जामवंत गजपाल,बेकुंठ,राजेश साहू, वेदनारायण, दुलरवा सोनबेर,शिवनारायण दिल्लीवार, युगल साहू चाँदखान, कृष्णा साहू, निरंजन राजपूत,अरुण वर्मा, डिकेंद्र हिरवानी,द्वारीका साहू, डॉ प्रहलाद वर्मा, बहादुर नेताम,मीना सूर्यवंशी,योगेश,जनार्दन साहू, गजेंद्र काकड़े, घनश्याम गजपाल,सहित जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के साथ साथ मंडल, सेक्टर, पंचायत वार्ड तथा बूथ कार्यकर्त्ताओं सहित एवं क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!