अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में “खेत बचाओ अभियान” कार्यशाला का आयोजन पहुंचे कृषि मंत्री

अम्लेश्वर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा 05 जून 2026 को उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, संकरा-पाटन में “खेत बचाओ अभियान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में माननीय कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, माननीय सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र, कृषि उत्पादन आयुक्त, कृषि एवं उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, किसान, विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।








