अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

निकुम से कांग्रेस का बड़ा जनअभियान, स्मार्ट मीटर हटाने के लिए भरवाए गए आवेदन, अब घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस, हर उपभोक्ता से भरवाए जाएंगे आवेदन  

एक्षिक है स्मार्ट मीटर, भाजपा ने जनता पर जबरदस्ती थोपा : राकेश ठाकुर

दुर्ग,निकुम। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में चल रहे “स्मार्ट मीटर हटाओ, सामान्य मीटर लगाओ” जनअभियान को गुरुवार को ग्राम निकुम में नई गति मिली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने सामान्य मीटर लगाए जाने की मांग संबंधी आवेदन पत्र भरवाए गए तथा अभियान की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर नाराजगी जताई और कांग्रेस के इस जनअभियान का समर्थन करते हुए आवेदन भरे। अब कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर प्रत्येक बिजली उपभोक्ता से आवेदन भरवाएंगे, जिन्हें एकत्रित कर सामूहिक रूप से विद्युत विभाग को सौंपा जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि यह केवल आवेदन भरने का अभियान नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों और राहत की लड़ाई है। भाजपा सरकार ने बिना जनता की सहमति के स्मार्ट मीटर थोप दिए, जिसका खामियाजा आज लाखों उपभोक्ता भारी-भरकम बिजली बिल के रूप में भुगत रहे हैं। स्मार्ट मीटर जनता के लिए सुविधा नहीं, बल्कि आर्थिक बोझ बन चुके हैं। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ हर गांव, हर गली और हर घर तक पहुंचेगी। जब तक स्मार्ट मीटर हटाकर सामान्य मीटर नहीं लगाए जाते, तब तक हमारा संघर्ष रुकने वाला नहीं है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से किसान, मजदूर, मध्यमवर्गीय परिवार, छोटे व्यापारी और आम उपभोक्ता लगातार बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार समाधान देने के बजाय जनता की आवाज को नजरअंदाज कर रही है।

राकेश ठाकुर ने बताया कि इस जनअभियान की शुरुआत धमधा ब्लॉक से की गई थी। इसके बाद जामुल, अहिवारा और अब निकुम में अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। आने वाले दिनों में जिले के सभी ब्लॉकों, नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर आवेदन भरवाएंगे और हजारों आवेदन एक साथ बिजली विभाग को सौंपकर जनता की आवाज बुलंद करेंगे।

उन्होंने कहा, “भारी-भरकम बिजली बिल से जनता त्रस्त है और भाजपा सरकार मस्त है। कांग्रेस हर उपभोक्ता के साथ मजबूती से खड़ी है। यह जनआंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रदेश की जनता को स्मार्ट मीटर के बोझ से राहत नहीं मिल जाती।”

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुकेश चंद्राकर, टिकेश्वरी देशमुख, रिवेंद्र यादव, रूपेश देशमुख, जामवंत गजपाल, पिलेश्वर साहू, नंदकुमार सेन, राकेश हिरवानी, धर्मेंद्र बंजारे, अमृत राजपूत, पालेश्वर ठाकुर, जयप्रकाश साहू, हितेश कुमार निर्मलकर, गोविंदा निषाद, नरेश निषाद, लक्ष्य देशमुख, तुलसी राम साहू, रमेश कुमार देशमुख, तारक सिन्हा, रामलाल, मनीष कुमार बेलचंदन, एमराज साहू, ललित देशमुख, टेकराम ढीमर, देवनारायण, टीकू साहू, दिलीप कुमार साहू, कमलनारायण देशमुख, कीर्तिकान्त साहू, तुमेंद्र पटेल, चंद्रकुमार, रतन लाल, कुलेश्वर साहू, चंदू राम पटेल, डामन साहू, टाकेश्वर कुमार, सोनू कुमार, मेघराज यादव, बिशेश्वर साहू, धर्मेंद्र कुमार साहू, देवेंद्र कुमार साहू, दीपांशु यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!