अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत तरीघाट में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत तरीघाट में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना और उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उपसरपंच प्रकाश गीर गोस्वामी, सचिव ज्ञानचंद चक्रधारी, पंच वेदराम साहू, रुपेश साहू, मनीष लहरी, वीना साहू, झमिता साहू, अमरिका सिंहा, शैलेंद्री सिंहा सहित समस्त पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!