ग्राम पंचायत सांकरा में पंच और उपसरपंच के बीच मारपीट का मामला सामने आया है
अम्लेश्वर। अम्लेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में पंच और उपसरपंच के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में उपसरपंच को मामूली चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सांकरा के पंच तुलाराम सिंगौर और उपसरपंच रामशरण बंदे के बीच मारपीट की घटना घटित हुई है। घटना में रामशरण बंदे को चोट लगी है। हालांकि, विवाद के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना 11 जून की बताई जा रही है।


घटना के दौरान ग्राम पंचायत सचिव ईश्वर निषाद मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया।
मामले की सूचना मिलने पर अम्लेश्वर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवेचना के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।






