अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विश्व रक्तदाता दिवस पर डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत सम्मानित, उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा के रक्तदान अभियान को मिली सराहना

अम्लेश्वर, 14 जून 2026। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान वीरों एवं रक्तदान शिविर आयोजित करने वाले संस्थानों को लोक भवन, छत्तीसगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में माननीय राज्यपाल महोदय के करकमलों से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सांकरा, पाटन (दुर्ग) को निरंतर रक्तदान शिविरों के आयोजन तथा जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराकर जीवन बचाने के सराहनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संस्थान की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत ने यह सम्मान प्राप्त किया।

महाविद्यालय द्वारा समय-समय पर आयोजित रक्तदान शिविरों के माध्यम से अनेक जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया गया है, जिससे समाज में सेवा, मानवता एवं परोपकार की भावना को बढ़ावा मिला है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के अधिष्ठाता डॉ. अमित दीक्षित ने डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत सहित समस्त महाविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा विद्यार्थियों में सेवा भाव विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!