अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजयुमो अमलेश्वर मंडल की कार्यकारिणी में, 52 युवा कार्यकर्ताओं को मिली संगठनात्मक जिम्मेदारी, दुर्गेश सोनू साहू ने शीर्ष नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित कर, आभार प्रकट किया

अमलेश्वर। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी नंदन जैन एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की सहमति तथा मंडल अध्यक्ष कमलेश चन्द्राकर की अनुशंसा पर भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर ने संगठन विस्तार करते हुए युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी है।

घोषित कार्यकारिणी में दो महामंत्री, पांच उपाध्यक्ष, छह मंत्री, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी सहित कुल 52 युवा भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्व प्रदान किए गए हैं। नई टीम के गठन से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर नवनियुक्त युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दुर्गेश सोनू साहू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

भाजयुमो अमलेश्वर मंडल की नवगठित टीम ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!