अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेजस विद्यालय घुघुवा क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम में प्रणव शर्मा उपस्थित हुए

पाटन। क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को प्रातः 7:00 बजे से योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं सभी ने योग आसन किया, इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि सभापति जनपद पंचायत पाटन प्रणव शर्मा भी उपस्थित हुए और सभी प्रकार के योगासन भी किया, अपने उद्बोधन में प्रणव शर्मा ने सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए योग दिवस के महत्व को विस्तार से समझाया और योग के समस्त प्रकारों की जानकारी दी, योग से समस्त शारीरिक मानसिक समस्याओं का समाधान हो सकता है, योगासन करने से हमें सकारात्मक सोच आती है जिससे हम शैक्षणिक कार्य को अत्यधिक कुशलतापूर्वक कर सकते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से, थानेश्वर प्रसाद साहू, प्रशांत शर्मा, सरपंच शैलेन्द्री साहू, ढाल सिंह साहू, सचिन अर्जुन सिंगौर, प्राचार्य के के पहरी एवं समस्त शिक्षकगण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे, योग कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आचार्य राजेश महतो द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!