अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर कार्यशाला का भव्य समापन समारोह संपन्न

दुर्ग। अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग के तत्वाधान में आयोजित 15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर कार्यशाला का भव्य समापन समारोह आज दिनांक 21 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शिव मंदिर प्रांगण, जागृति महिला समिति भवन, कर्मचारी नगर, दुर्ग में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ‘अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग’ एवं सह-आयोजक ‘जागृति महिला समिति कर्मचारी नगर दुर्ग’ रहे।

समाज की महिलाओं और युवतियों को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक खूशबू साहू एवं पूजा द्वारा सभी संभागियों को ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न तकनीकी व व्यावसायिक गुण सिखाए गए।

मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति:

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग के संयोजक  शत्रुघ्न साहू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष  नंदलाल साहू उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर निम्नलिखित पदाधिकारीगण आसीन रहे:

अजय कुमार चौधरी (संरक्षक एवं पूर्व संयोजक अ.क. प्रकोष्ठ,श्रीमती मंजू साहू जी (उपाध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग),श्रीमती ललेश्वरी साहू जी (संयोजक, महिला प्रकोष्ठ),श्रीमती सविता वर्मा जी(अध्यक्ष, जागृति महिला समिति दुर्ग) ,राकेश साहू* (महासचिव) अश्वनी साहू (जिला प्रतिनिधि) सुनील साहू सहित वरिष्ठ जनों एवं परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

इस भव्य समापन अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रशांत साहू, अभिषेक साहू, चैन सिंह साहू, नोवेल साहू, धनेश्वरी साहू और सरिता साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही पटरीपार परिक्षेत्र के समस्त पदाधिकारीगण एवं जिला साहू संघ, दुर्ग के समस्त प्रकोष्ठ के संयोजकगणों ने अपनी पावन आतिथ्य उपस्थिति से सहभागियों का मनोबल बढ़ाया।

हुनरमंद होकर ही समाज की महिलाएं बनेंगी सशक्त: अतिथि

मुख्य अतिथि श्री नंदलाल साहू जी ने अपने उद्बोधन में कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाना ही समाज को वास्तविक रूप से सशक्त करना है। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न साहू जी ने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम, जागृति महिला समिति और प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं व युवतियों को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षक खुशबू साहू एवं पूजा को भी विशेष सम्मान दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!