शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरूद बाराडेरा में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन, पद्मनी चक्रधारी बनीं अध्यक्ष
रायपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरूद बाराडेरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन संपन्न हुआ। समिति के गठन के दौरान सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया।
समिति में अध्यक्ष के रूप में श्रीमती पद्मनी चक्रधारी, उपाध्यक्ष के रूप में रंगुलाल धीवर, सचिव के रूप में चोवा राम कोसले, शिक्षाविद सदस्य के रूप में सागर पटेल तथा जनप्रतिनिधि सदस्य के रूप में श्रीमती मंजू कश्यप का चयन किया गया। शिक्षक सदस्य के रूप में श्रीमती धनेश्वरी कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के सदस्यों में श्रीमती जानकी वर्मा, भूपेश्वरी वर्मा, ज्योति पटेल, प्रभा पटेल, सविता पटेल, नेहा ध्रुव, यशवंत पटेल, पहलाद धीवर, चंद्रहास निषाद, गिरधारी साहू एवं विष्णु धीवर शामिल हैं।
इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक नरेंद्र कुमार बघेल एवं राजकुमार नारंग सहित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तथा शासकीय प्राथमिक शाला के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार, विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। नवगठित समिति ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।







