अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सरस्वती साइकिल योजना के तहत नवमी की छात्राओं को मिली साइकिलें, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान/कल्पना नारद साहू

पाटन। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरर में कक्षा नवमी की छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू, संस्था प्रमुख डॉ. श्रीमती भारती, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि द्रोण चंद्राकर, दिनेश नगरिया, पुरुषोत्तम चंद्राकर, ग्राम पंचायत भरर की सरपंच श्रीमती कौशल्या साहू, श्रीमती जमुना सोनवानी, श्रीमती पिंगला ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा छत्तीसगढ़ शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना की। उन्होने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस योजना से विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयां कम होंगी, छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा वे शिक्षा और अपने भविष्य के लक्ष्यों को अधिक आत्मविश्वास के साथ प्राप्त कर सकेंगी।

कार्यक्रम का समापन छात्राओं को शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!