अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महाप्रभु जगन्नाथ रथयात्रा पर तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने दी शुभकामनाएं

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर समस्त सामाजिक जनों एवं सर्व समाज के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्री साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि तेली समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान की अनन्य भक्त। उनकी भक्ति, श्रद्धा और समर्पण की गाथा आज भी पूरे विश्व में श्रद्धापूर्वक स्मरण की जाती है।

उन्होंने कामना की कि प्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बनी रहे। यह पावन रथयात्रा पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे।नाएं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!