अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शोक समाचार: रेशमी साहू का आकस्मिक निधन, नगर परिक्षेत्र साहू संघ कुम्हारी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, 23 जुलाई को होगा दशगात्र ,श्रद्धांजलि सभा

कुम्हारी। परिक्षेत्र कुम्हारी के पूर्व अध्यक्ष श्री भुजबल साहू की पुत्रवधू श्रीमती रेशमी साहू (38 वर्ष) का 15 जुलाई की सुबह लगभग 8 बजे एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। बताया गया कि वे अपने परिवार के साथ रायपुर के हीरापुर लौट रही थीं, तभी यह दुखद हादसा हो गया। उनका अंतिम संस्कार 15 जुलाई की शाम ग्राम परसदा में संपन्न हुआ।

इस दुःखद घटना पर नगर परिक्षेत्र साहू संघ कुम्हारी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

परिवारजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्वर्गीय श्रीमती रेशमी साहू का दशगात्र कार्यक्रम 23 जुलाई (गुरुवार) को नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा, वार्ड क्रमांक 16 में संपन्न होगा।

नगर परिक्षेत्र साहू संघ कुम्हारी ने सभी समाजजनों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!