अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अम्लेश्वर में एल्डरमैन नियुक्ति पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी, शपथ ग्रहण से दूरी बनाने की चर्चा

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी की चर्चा सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन नियुक्त कर जनसेवा का अवसर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार वार्ड क्रमांक 9 दुर्गा नगर डीह बस्ती से रामाधार साहू एवं लक्ष्मी देवांगन को एल्डरमैन बनाया गया है। बताया जा रहा है कि एक पहले से ही स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) में दायित्व निभा रहे हैं। वहीं भोथली क्षेत्र से सांकरा सोसायटी के प्राधिकृत अध्यक्ष मनबोध साहू के पुत्र हीरा लाल साहू को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पीआरटी कॉलोनी से सुनील शर्मा तथा मगरघटा क्षेत्र से भारती यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि अम्लेश्वर के कई वर्षों से सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं को एल्डरमेन की जिम्मेदारी नहीं मिली। वहीं खुड़मुड़ा क्षेत्र के चार वार्डों के कार्यकर्ताओं को भी प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से असंतोष का माहौल बताया जा रहा है। उन्होने कहा है कि पालिका परिषद क्षेत्र के पांच गांव से एक एक भाजपा कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षद की जिम्मेदारी मिलनी थी।

सूत्रों के अनुसार अब तक एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नहीं हुआ है। वहीं यह भी चर्चा है कि नाराज स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!