अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पाटन परिक्षेत्र की बैठक एवं सम्मान समारोह संपन्न, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का हुआ चयन

पाटन। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पाटन परिक्षेत्र द्वारा 26 जुलाई को सामाजिक बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही पाली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकजुटता तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन पर चर्चा की गई। साथ ही नव-चयनित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष (राजनीतिक प्रकोष्ठ) तीरथ यादव, प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) चंदराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती सैलाना यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष कोरबा मूरत यादव, दुर्ग जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती गायत्री यादव, दुर्ग जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सती यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ हेमलाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

बैठक में पाटन परिक्षेत्र के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का चयन किया गया। राजनीतिक प्रकोष्ठ में राधे यादव को अध्यक्ष, कोमल यादव को उपाध्यक्ष, सतीश यादव को सचिव तथा टिकेंद्र यादव को संगठन मंत्री बनाया गया। युवा प्रकोष्ठ में अरुण यादव अध्यक्ष, पीताम्बर यादव उपाध्यक्ष, कमलेश यादव सचिव एवं मोतीलाल यादव संगठन मंत्री चुने गए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती नेहा यादव को अध्यक्ष, श्रीमती ज्योति यादव को उपाध्यक्ष तथा श्रीमती रानू को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं पाली कार्यकारिणी में पाली क्रमांक-1 से श्रीमती संतोषी यादव, पाली क्रमांक-2 से श्रीमती माया यादव, पाली क्रमांक-3 से श्रीमती सविता यादव तथा पाली क्रमांक-6 से श्रीमती हेमिन बाई यादव का चयन किया गया।

कर्मचारी प्रकोष्ठ में मर्रा निवासी अरुण यादव को अध्यक्ष, अटारी निवासी डोमार यादव को उपाध्यक्ष तथा असोगा की श्रीमती भामा पाली को महिला कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में दुर्ग जिला उतई इकाई से अध्यक्ष मनोज यादव एवं उतई नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव का भी चयन किया गया। इसके अलावा बेमेतरा से अमित यादव, धमतरी से प्रदेश प्रबंधकारी सदस्य रंजीत यादव, रमेश यादव, भखारा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव, कोरबा महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती उमा यादव तथा रायपुर से श्रीमती जागेश्वरी यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन पाटन परिक्षेत्र अध्यक्ष नेहरू यादव एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राधेलाल यादव , पाली क्रमांक 11 के अध्यक्ष संतोष यादव के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक विकास के लिए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उक्त जानकारी मीडिया को चरण सिंह यादव ने शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!