सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने दी पोरा तिहार की बधाई, समृद्ध किसान, समृद्ध दीदी-बहिनी और समृद्ध छत्तीसगढ़ की कामना की

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तिहार पोरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में कुलदीप बैसवाड़े ने कहा कि पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, कृषि संस्कृति और ग्रामीण जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व अन्नदाता किसानों और कृषि संस्कृति के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने का अवसर भी है।
उन्होंने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि समृद्ध किसान, समृद्ध दीदी-बहिनी और समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना साकार हो तथा प्रदेश में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने पोरा तिहार के पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।






