नव नियुक्त एल्डरमैनों ने ली शपथ, अमलेश्वर नगर पालिका में गरिमापूर्ण समारोह आयोजित
अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नव नियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार, 27 जुलाई 2026 को तुलसी मैरिज पैलेस, अमलेश्वर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम पाटन उत्तम ध्रुव ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले एल्डरमैनों में सुनील शर्मा (वार्ड क्रमांक 18, पीआरटी कॉलोनी), भारती यादव (वार्ड क्रमांक 15, मगरघटा), हीरालाल साहू (वार्ड क्रमांक 17, भोथली), लक्ष्मी देवांगन (वार्ड क्रमांक 09, दुर्गा नगर) तथा रामाधार साहू (वार्ड क्रमांक 09, डीह बस्ती) शामिल रहे।



समारोह में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, मंडल महामंत्री कैलाश यादव, पीआईसी सदस्य सोहन निषाद, राजू सोनकर, खुबीराज सोनकर, डॉ. आलोक पाल, रामेश्वरी ठाकुर, यामिनी यादव, पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहू, नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), उप अभियंता, पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सभी नव नियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास, जनहित एवं नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहित शर्मा ने किया।



