8 माह की जेल यात्रा के बाद क्रांतिकारी जननेता अमित बघेल का पाटन आगमन, भव्य स्वागत की तैयारी
पाटन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन धरती पाटन नगर एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। 8 माह की जेल यात्रा के बाद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो एवं छत्तीसगढ़ की बुलंद आवाज कहे जाने वाले क्रांतिकारी जननेता अमित बघेल के पाटन आगमन की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव तथा जेसीपी प्रदेश सह सचिव दिनेश वर्मा भी पाटन पहुंचेंगे। क्रांतिकारी बघवा समर्थकों द्वारा उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



आयोजकों ने पाटन क्षेत्र के समस्त सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसंगठनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम की जानकारी इस प्रकार है :
समय : प्रातः 11:00 बजे
तिथि : 2 अगस्त 2026, दिन रविवार
स्थान : तहसील साहू संघ अटारी, पाटन
आयोजन समिति ने कहा कि पाटन की धरती क्रांतिकारी जननेताओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है तथा यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी अस्मिता और जनआवाज को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अवसर होगा। उक्त जानकारी मीडिया को युवा नेता मधुकांत साहू ने शैयर किया है।



