अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
बड़ी खबर: पाहंदा-परसदा मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक सवार युवक हुए घायल
अमलेश्वर। अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाहंदा और परसदा के बीच शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवकों की सब्जी बेचने आ रही छोटा हाथी टाटा एस वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों को हाथ और पैर में चोटें आने की सूचना है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है दोनों युवक ग्राम पाहंदा के निवासी है।



दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच एवं विवेचना कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस दोनों वाहनों की स्थिति और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।



