अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉ. सिंह, ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर, श्रमिक पंजीयन करने निर्देश

दुर्ग, 01 अगस्‍त 2026 / छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सानिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉक्टर रामप्रताप सिंह जी श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजनंदगांव से लौटते वक्त सहायक श्रमायुक्त कार्यालय दुर्ग आगमन हुआ। यहां पर उनका फूल माला एवं गुलदस्ता से अधिकारी कर्मचारी ने स्वागत किया।

उन्होंने कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों से मुलाकात की और श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिकारी और कर्मचारियों से लिया। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उन्हें अच्छे से क्रियान्वयन करें। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव गरीब किसान मजदूर के हित के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। श्रमिकों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें प्रथम दो बच्चों को छठवीं से लेकर 12वीं तक आवास विद्यालय में गुणवत्ता निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर श्रमिक पंजीयन करने से उन्हें शासन के योजनाओं का लाभ मिलेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष के निज सचिव श्री त्रियबंक राव सोनटेके, सहायक श्रमायुक्त श्रीमती पायल शर्मा, श्रम कल्याण अधिकारी डॉक्टर टूकेंद्र कुमार एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!