पाटन में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चैतन्य बघेल की उपस्थिति में स्मार्ट मीटर तोड़कर जताया विरोध

पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्मार्ट मीटर के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी जनआंदोलन के तहत आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं जामगांव (आर) के संयुक्त तत्वावधान में पाटन में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।



कार्यक्रम की शुरुआत विश्राम गृह, पाटन से हुई, जहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकाली। रैली आत्मानंद चौक होते हुए जनपद पंचायत कार्यालय पहुंची। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने “स्मार्ट मीटर वापस लो”, “जनविरोधी भाजपा सरकार मुर्दाबाद”, “बिजली उपभोक्ताओं का शोषण बंद करो” जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। रैली के दौरान आम नागरिकों ने भी कांग्रेस के आंदोलन का समर्थन किया।
जनपद कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर जनता के हित में नहीं, बल्कि आम उपभोक्ताओं से अधिक बिजली बिल वसूलने का माध्यम बन चुके हैं। प्रदेशभर से स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। गरीब, किसान, मजदूर, मध्यमवर्गीय परिवार और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस जनविरोधी योजना का सड़क से सदन तक विरोध करेगी। सरकार यदि समय रहते स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः स्थापित नहीं करती है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
चैतन्य बघेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय जबरन निर्णय थोप रही है, जिसे प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
आशीष वर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता को आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी तथा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के डेमो मॉडल को प्रतीकात्मक रूप से तोड़कर भाजपा सरकार की स्मार्ट मीटर योजना के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर पुनः लगाए जाएं, बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा की जाए तथा आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर चैतन्य बघेल, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, आशीष वर्मा, मनीष बंछोर, जवाहर वर्मा, जयश्री वर्मा, अश्वनी साहू, कौशल चंद्राकर, मोहन साहू, राजेश ठाकुर, महेंद्र वर्मा, तरुण बिजौर, देवेंद्र चंद्रवंशी, जयप्रकाश चंद्राकर, अशोक साहू, प्रमोद राजपूत, मोनू साहू, नोमिन ठाकुर, संतोषी तिवारी, अजय सिंगौर, भेष आठे, देवेश चंद्राकर, छोटू बघेल, सालिक साहू, अंशु रजक, गोपाल देवांगन, दिनेश साहू, रूपचंद साहू, आभाष दुबे, ललित सिन्हा, संगीता ठाकुर, मनोज कुर्रे, बबलू मारकंडे, देवकुमार निषाद, भेदकुमार वर्मा, मनोज वर्मा, विष्णु चंद्राकर, प्रशांत शुक्ला, नीरज सोनी, प्रवीण डे, हिमांशु शर्मा, भविष्य जैन, उर्वशी वर्मा, जागेत्री साहू, निशांत त्रिपाठी, लोचन यादव, श्यामाचरण मनहर, सोहन वर्मा, भक्तु गायकवाड़, मन्नू पेंडरिया, त्रिभुवन यदु, सोमेश चंद्राकर, युवराज साहू, धनेश्वर वर्मा, दिनेश शर्मा, विकास साहू, याशु देवांगन, निक्की वर्मा, मोतीलाल देवांगन, प्रणय टिकरिहा, रामखिलावन, नितेश विश्वकर्मा, रामेश्वर धनकर, चेला राम, मंगल यादव, नेहरू राम, विष्णु वर्मा, द्रौपती साहू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



