सुरपा-निपानी में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में बड़ी राहत/कल्पना नारद साहू

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम सुरपा एवं निपानी में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू के मुख्य आतिथ्य में विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ग्राम निपानी में सांसद निधि से स्वीकृत 5 लाख 20 हजार रुपये की लागत से तथा ग्राम सुरपा में जनपद निधि से स्वीकृत 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का भूमिपूजन किया गया।



ग्राम निपानी के भाटापारा मुख्य मार्ग पर लंबे समय से पक्की सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में कीचड़ एवं जलभराव के चलते आवागमन प्रभावित हो जाता था। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है और सड़क निर्माण से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। इस सड़क के निर्माण से विशेष रूप से बारिश के मौसम में लोगों की वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लालेश्वर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, रवि सिन्हा जनपद सभापति, नारद साहू प्राधिकृत अध्यक्ष, पुणेंद्र सिन्हा मंडल महामंत्री, मुकेश ठाकुर पूर्व सोसायटी अध्यक्ष, राजेश ठाकुर सरपंच निपानी, चंद्रहास साहू सरपंच सुरपा, प्रमोद जैन, कोमल अंगारे सचिव, कौशल गंजीर, प्रमोद ठाकुर, भरत निर्मलकर, तोरण साहू, सुनीता मिथलेश, लता साहू, पेमिन साहू, विजय सिन्हा, वमन साहू, हेमसिंग साहू, प्रेमलाल सिन्हा, डेविड सिन्हा, हेमंत सिन्हा, जगत यादव, विकास पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


