अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर वार्ड 2 में सीसी रोड निर्माण में अनियमितता का आरोप, कांग्रेसी पार्षदों ने किया निरीक्षण,नाले के अस्तित्व पर भी उठे सवाल

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के वार्ड क्रमांक 2 में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप को लेकर सोमवार को वार्ड पार्षद घनश्याम साहू के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर सवाल उठाए गए और मानक के अनुरूप गिट्टी व सीमेंट का उपयोग नहीं किए जाने की बात सामने आई।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि ढलाई के समय पौन इंची गिट्टी के स्थान पर डेढ़ इंची गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। मामले की जानकारी मिलने पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपअभियंता ढालेंद्र ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने उनसे सही मात्रा में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग कर कार्य कराने तथा शिव मंदिर से लेकर मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कराने की मांग की।

निरीक्षण के दौरान कांग्रेसी पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त सीसी रोड निर्माण कार्य से कुछ लोगों को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। वार्ड पार्षद घनश्याम साहू ने कहा कि निर्माणाधीन सड़क को नाले की ओर अधिक दबाया गया है, जिससे नाले के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

मौके पर पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने भी निर्माण कार्य को लेकर असंतोष जताया। उन्होंने नाले के आसपास अतिक्रमण किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नाले का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने नाले के आसपास सीमांकन कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग शासन-प्रशासन से की।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, नेता प्रतिपक्ष दीपक, मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, पार्षद डोमन यादव, भेजलाल सोनकर, हेमलाल साहू, पार्षद प्रतिनिधि टीकम निषाद, सेक्टर अध्यक्ष विकास वर्मा, राजा चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!