छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज पाटन तहसील के चुनाव हेतु प्रत्याशी सूची जारी, मतदान हुआ शुरू 04:00 बजे तक आ सकता है परिणाम

पाटन। छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज, पाटन तहसील जिला दुर्ग द्वारा आगामी संगठनात्मक चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। समाज के पंजीयन क्रमांक 10579 के अंतर्गत जारी प्रत्याशी पत्र में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव महिला, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं उप संगठन सचिव पदों के लिए नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु श्री देव कुमार निषाद एवं श्री विष्णु निषाद के नाम शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए श्री कलीराम निषाद, श्री तिलेश्वर कुमार निषाद, श्रीमती यामिनी निषाद तथा श्रीमती देवशी निषाद प्रत्याशी हैं।



सचिव महिला पद के लिए श्रीमती रानी निषाद एवं श्रीमती पुष्पा निषाद के नाम घोषित किए गए हैं। सह सचिव पद पर टेकेसिंह पारकर एवं श्री मेघनाथ निषाद चुनाव मैदान में हैं।
कोषाध्यक्ष पद हेतु ईश्वर निषाद एवं श्याम निषाद के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं उप संगठन सचिव पद के लिए रामानंद निषाद, बिरसनाथ निषाद एवं श्रीमती दुर्गेश्वरी निषाद प्रत्याशी बनाए गए हैं।
समाज पदाधिकारियों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया समाज के संविधान एवं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। सभी समाजजनों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में सहभागिता करने की अपील की गई है।



