अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा दरबार मोख़ली मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रभक्ति का जज्बा, सैकड़ों राष्ट्रभक्तों ने लहराया तिरंगा

पाटन। दरबार मोखली भाजपा मंडल द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ सहभागिता की। चारों ओर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विश्राम गृह दरबार मोखली से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल प्रभारी श्रीमती दिव्या कलिहारी,मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू,मंडल महामंत्रीद्वय डॉ. सुरेश साहू,भागवत सिंहा सहित वहां पर उपस्थित राष्ट्रभक्तों ने भारत माता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी जयघोष के साथ किया।

दरबार मोखली से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा सेमरी, कसही, सोरम, मर्रा, गाड़ाडीह सहित विभिन्न ग्रामों से होकर आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान मर्रा में स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचने पर वहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जोरदार आत्मीय स्वागत किया। वहां पर का वातावरण पूरे देशभक्ति से ओतप्रोत रहा, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया। मर्रा से होते हुए तिरंगा यात्रा केजूराम चौक गाड़ाडीह पहुंची ,जहां दुर्ग लोकसभा सांसद मा विजय बघेल जी की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल जी मुख्य अतिथि के रूप में एवं जिला तिरंगा यात्रा सदस्य राजू निषाद तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। जहां पर स्वर्गीय केजुराम वर्मा जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा का क्रम धौराभाठा से परसाही होते हुए फेकारी में राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। पूरी यात्रा के दौरान युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं,महिला एवं युवा साथियों सहित राष्ट्रभक्त नागरिकों का महत्वपूर्ण सहभागिता और सहयोग रहा।
पूरे तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

तिरंगा यात्रा बाइक रैली में रामसुमेर ठाकुर,भास्कर वर्मा,राकेश आडिल, नीलमणि साहू,आशीष बंछोर,राजू वर्मा,संतोषी देशलहरे, गोलू चंद्राकर,पारखत साहू,पुष्कर साहू,सविता साहू,दानीराम वर्मा,संजय चंद्राकर, वासु वर्मा,शैलेश आडील, अंगेश सिंहा,रामचंद वर्मा,विनोद राजपूत,बलभद्र वर्मा,मुकुंद विश्वकर्मा ,संतोष घिरवानी,रमेश बंछोर,टीकाराम राकेश,महेश लहरी,राजू चंद्राकर,तरुण चंद्राकर,नरोत्तम बंजारे, दानेश्वर साहू,चंदन साहू,सूरज साहू,पिंशु महिलांगे, मोगन सपहा, मनेंद्र वैष्णव,बाबा जांगड़े, नेहरू साहू सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!