मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 23 अगस्त को आयोजित होगा निःशुल्क विशाल हड्डी एवं दर्द निवारण शिविर
रायपुर (Ashwani Sahu )–रायपुर न्यू लाइफ मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल एंड पेन सेंटर, रायपुर द्वारा शहरवासियों के लिए निःशुल्क विशाल हड्डी एवं दर्द निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष स्वास्थ्य शिविर 23 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर का उद्देश्य हड्डियों, जोड़ों, नसों एवं शरीर के विभिन्न प्रकार के दर्द से परेशान लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से उचित परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।




शिविर में सिरदर्द एवं माइग्रेन, रीढ़ की हड्डी का दर्द, स्लिप डिस्क, गर्दन एवं कंधे का दर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, साइटिका, घुटने का दर्द, कैंसर पेन, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया सहित विभिन्न प्रकार के दर्द से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम देगी परामर्श-
शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की समस्याओं का परीक्षण एवं उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान करेगी। शिविर में इंटरवेंशनल पेन स्पेशलिस्ट से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।
जांच एवं उपचार पर विशेष छूट-
शिविर के दौरान मरीजों को विभिन्न जांच एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष लाभ दिया जाएगा। इनमें—
ब्लॉक में 50% तक की छूट
ब्लड टेस्ट में 50% तक की छूट
900 रुपये तक की जांच मात्र 200 रुपये में
निःशुल्क पीएफटी
निःशुल्क न्यूरोथेरेपी टेस्ट
निःशुल्क बीएमडी जांच
आयुष्मान कार्ड एवं कैशलेस उपचार की सुविधा
दर्द के उपचार के लिए बिना चीर-फाड़ के आधुनिक उपचार संबंधी सुविधा शामिल हैं।
यहां होगा शिविर का आयोजन
यह स्वास्थ्य शिविर न्यू लाइफ मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल एवं पेन सेंटर, विकास विहार, अग्रोहा कॉलोनी, महादेव घाट रोड, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे लंबे समय से किसी प्रकार के दर्द से परेशान हैं, तो इस विशेष शिविर का लाभ उठाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उचित परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में विशेष रूप से Dr. Chhatrapal Watti
Interventional Pain Specialist
M.B.B.S. MD. (Gold Medalist)
P.D.C.C. (Neuro Anaestheshia)
F.I.P.M. (Pain Medicine) उपस्थित रहेंगे
शिविर में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक व्यक्ति समय रहते अपना पंजीयन इस नंबर पर अपना नि: शुल्क पंजियन करा सकते हैं-
9009393089, 8839480242, 6260182668



