गुमान साहू बने तहसील साहू संघ पाटन के कोषाध्यक्ष, पदाधिकारियों और शुभचिंतको ने दी बधाई
रानीतराई। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा अंतर्गत स्थानीय साहू समाज असोगा से गुमान साहू को तहसील साहू संघ पाटन में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुमान साहू के मनोनयन से ग्रामीण साहू समाज असोगा में खुशी की लहर है।
नवनियुक्त कोषाध्यक्ष गुमान साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वे लंबे समय से स्थानीय साहू समाज असोगा से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न पदों पर रहकर समाज की गतिविधियों एवं दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। उन्होंने युवा प्रकोष्ठ एवं संगठन सचिव की जिम्मेदारी भी निभाई है। वर्तमान में वे स्थानीय साहू समाज असोगा में सलाहकार के रूप में समाज सेवा कर रहे हैं।




गुमान साहू ने कहा कि तहसील साहू संघ पाटन की नवगठित कार्यकारिणी में उन्हें कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। वे समाज के वरिष्ठजनों द्वारा जताए गए विश्वास और उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे तथा समाजहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
गुमान साहू के कोषाध्यक्ष पद पर मनोनयन पर तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू एवं श्रीमती विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू एवं श्रीमती भुनेश्वरी साहू, महासचिव महेंद्र साहू, न्याय समिति संयोजक गंगादीन साहू, महिला संयोजक श्रीमती कोमीन साहू, युवा संयोजक डीजेंद्र कुमार साहू एवं मीडिया प्रभारी करन साहू सहित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



