अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रगति विहार में धीमी गति से नाली निर्माण का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 के प्रगति विहार में चल रहे नाली निर्माण कार्य का अमलेश्वर मंडल के कांग्रेस नेताओं ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए संबंधित ठेकेदार से कार्य को मानक के अनुरूप एवं तेजी से पूरा करने की मांग की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नाली निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि नाली का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाना चाहिए। साथ ही जिन स्थानों पर नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां से निकली मिट्टी को अब तक नहीं हटाया गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

निरीक्षण के दौरान अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, छाया पालिका अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, पार्षद घनश्याम साहू, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र साहू, अमृत सिंह राजपूत एवं कांग्रेस नेता अहेंद्र , विकास वर्मा, प्रवीण डे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की।

पार्षद डॉ. आलोक पाल का वर्जन:
“निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पिछले महीने जुलाई में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया था। इस महीने के अंदर लगभग 180 मीटर नाली निर्माण पूर्णता की ओर है। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा रहा है और लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!